RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2024: आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2024 का नोटिफिकेशन 2202 पदों के लिए जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है तो वह अपना आवेदन 15 नवंबर 2024 से शुरू कर सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2024 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग विषय के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2024

आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से लेक्चरर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उससे संबंधित पूरी जानकारी को विस्तार से बताने वाले हैं। जिसमें हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार अपना आवेदन 5 नवंबर 2024 से कर सकते हैं और इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2024 तक रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप लोग नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 आयु सीमा

लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा जो भी उम्मीदवार आरक्षित वर्गों के अंतर्गत आते हैं तो सरकारी नियमों के अनुसार उनकी अभी सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अगर सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के हैं तो उनको ₹600 का आवेदन शुल्क देना होगा। और जो उम्मीदवार राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, शहरी क्षेत्र और दिव्यांगजनों किस श्रेणी में आते हैं तो उनको ₹400 का आवेदन शुल्क देना होगा। सभी उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है तो वह अपने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड में पास हुआ होना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित ज्यादा जानकारी जानना चाहता है तो वह इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। आपको बता दें कि इस भर्ती के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने का लिंक सबसे नीचे दिया गया है।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 वेतनमान

लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मेट्रिक लेवल एल 12 और ग्रेड पे 4800 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। आप लोग वेतनमान से संबंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से जुटा सकते हैं।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया

अगर आप लोग भी आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस हमारे द्वारा यहां पर बता दिया गया है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एसएसओ पोर्टल लॉगिन करना होगा। होम पेज पर जाने के बाद आप लोगों को अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने इस भर्ती के लिए आवेदन करने का फॉर्म खुलेगा।

इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को उम्मीदवार सही-सही दर्ज करें। इसके बाद सभी उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ फोटो और हस्ताक्षर को सही साइज में स्कैन करके अपलोड कर दें। जिस भी उम्मीदवार के लिए जितना भी आवेदन शुल्क लागू किया गया है वह अपने आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। अब आपको अपने फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है। अंतिम रूप से जमा किए गए फार्म का प्रिंट आउट ले लेना है।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2024 Check

आवेदन फॉर्म शुरू5 नवंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि4 दिसंबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें

Leave a Comment